फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mumbai appeared suspicious, increased border surveillance

मुंबई में दिखे संदिग्ध, सीमा पर बढ़ी चौकसी

Fri, 23 Sep 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Sep 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mumbai appeared suspicious, increased border surveillance
अलीगढ़वा में एसएसबी के जवानों ने किया पेट्रोलिंग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कश्मीर के उड़ी सैन्य कैंप पर हमले के बाद मुंबई में गुरुवार की सुबह हथियारबंद संदिग्धों के दिखने के बाद नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमा पार से आने वाले हर शख्स पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीमा पर तैनात एसएसबी जवान तो सतर्क हैं ही, इसके साथ ही खुफिया विभाग सहित पुलिस भी संदिग्धों पर नजर गड़ाए हुए है।
विज्ञापन

नेपाल की खुली सीमा आंतकी गतिविधियों को लेकर पहले से ही संवेदनशील रही है। पांच मार्च 2010 में सीमा से सटे बढनी से एसटीएफ लखनऊ की टीम ने इंडियन मुजाहिदीन गिरोह के सदस्य सलमान उर्फ छोटूू को गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में कई आतंकी घटनाओं में शामिल होने की बात सुरक्षा एजेंसियों के सामने स्वीकार भी की थी।
विज्ञापन

तभी से भारत-नेपाल की 68 किमी खुली सीमा संवेदनशील हो गई थी। उरी में सैन्य कैंप पर हमले के बाद पूरे देश में एलर्ट जारी कर दिया गया था। इसी बीच गुरुवार की सुबह मुंबई में पांच-छह की संख्या में हथियार लैस संदिग्धों के दिखने के बाद खुली सीमा पर सतर्कता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा के चिह्नित 27 कच्चे व पक्के मार्ग व सीमा पर स्थापित 44 पिलरों के इर्द-गिर्द सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले शख्स की तलाशी की जा रही है। एसएसबी के जवान व खुफिया विभाग की टीम पैनी नजर जमाए हुई है। डीआईजी एसएसबी गोरखपुर के जनसूचना संपर्क अधिकारी ओपी साहू ने बताया कि एलर्ट जारी है। एसएसबी के जवान सीमा पर आने-जाने वालों पर नजर रख रहे हैं, संदिग्ध दिखने तलाशी भी की जा रही है। एसएसबी पूर्ण रूप से सतर्क है।
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल की खुली सीमा पर शुक्रवार को दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने संयुक्त पेट्रोलिंग की। अलीगढ़वा सीमा पर एसएसबी-द्वितीयवाहिनी की एफ कंपनी के जवानों ने एसआई आशीष कुमार संगमा के नेतृत्व में पकड़िहवा तक भ्रमण किया।

संयुक्त पेट्रोलिंग के दौरान सीमा स्तंभों व उसके आस-पास से गुजर रहे लोगों की भी तलाशी ली। पेट्रोलिंग में एसएसबी के बलवान दुर्बे, आशीष तिवारी, भारत भूषण, शिवा प्रसाद सहित नेपाल सशस्त्र बल के एसआई ध्वजराज भट्ट, टोप बहादुर, ब्रिज बहादुर थारू, पप्पू यादव, प्रकाश सेन, दीपक पुडा, सैनी संतलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed