फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MRI facility should be available in medical college

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में हो एमआरआई की सुविधा

Sat, 17 May 2025 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
MRI facility should be available in medical college
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में लगी भीड़। संवाद
-2022 में जिले समेत 12 मेडिकल कॉलेज को एमआरआई मशीन देने की हुई थी पहल
विज्ञापन

-सूची में शामिल होने के बाद भी शासन से आगे नहीं बढ़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के चार वर्ष पूरा होने के बाद भी एमआरआई की सुविधा मुहैया नहीं हो पाई है। इससे मरीजों को एमआरआई करवाने के लिए गोरखपुर का चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे में मरीजों को असुविधा होती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 2022 में शासन से निर्देश जारी हुआ था, लेकिन उसके बाद कोई पहल नहीं हुई है।
मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों में प्रतिदिन लगभग 1300 से 1500 मरीजों का ओपीडी से इलाज किया जाता है, जबकि इमरजेंसी में भी प्रतिदिन 35 से 40 मरीज आते हैं। ऐसे में इन मरीजों में से प्रतिदिन 20 से 25 मरीजों को डॉक्टर एमआरआई की सलाह देते हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज में इसकी सुविधा न होने से मरीजों को गोरखपुर का चक्कर लगाना पड़ता है। कई बार रिपोर्ट समय से नहीं मिलने पर मरीज को रेफर करने की भी नौबत आती है। ऐसे में मरीजों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। शासन से पहल नहीं होने से मरीज को लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को मेडिकल कॉलेज के आर्थाे विभाग में इलाज करवाने आए अनवर ने बताया कि रीढ़ की हड्डी में दर्द है, दवा से सही नहीं हो रहा है। डाॅक्टर को दिखाया तो एमआरआई करवाने की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा नहीं होने से गोरखपुर जाना पड़ेगा। जिले में एमआरआई की सुविधा हो तो मरीजों को गाेरखपुर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वर्जन
एमआरआई मशीन को लगवाने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा होने से मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
-प्रो. राजेश मोहन, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed