फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MP related news

सांसद ने प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने का उठाया मुद्दा

Mon, 25 Jul 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
MP related news
सांसद ने प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने का उठाया मुद्दा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने सोमवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत उत्तर प्रदेश में बारिश नहीं होने से सूखे की स्थिति उत्पन्न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से सूखे का आंकलन के लिए केंद्रीय अध्ययन दल भेजने की मांग की है।
सोमवार को संसद में सत्र के दौरान सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस वर्ष अभी तक बहुत कम बारिश होने के कारण सूखा पड़ने की आशंका है। किसानों के समक्ष खरीफ की फसल की रोपाई का गंभीर संकट पैदा हो गया है। बारिश नहीं होने के कारण किसानों के खेत-खलियान और जमीन सूख गए हैं।
विज्ञापन

किसान धान की नर्सरी तैयार करने के लिए पंपिंग-सेट एवं ट्यूबेल से खेत को भरने का काम कर रहे हैं, लेकिन बारिश न होने के कारण नर्सरी के पौधे पीले पड़ गए हैं। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ट्यूबेल एवं नहरों को पूरी क्षमता से चलाने का निर्देश दिया है, लेकिन वह नाकाफी है। अभी तक उत्तर प्रदेश में एक जून से 15 जुलाई के बीच कुल 77.3 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अब तक सामान्य बारिश 220 मिलीमीटर होनी चाहिए थी। इस अवधि के सापेक्ष 65 प्रतिशत कम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed