{"_id":"618ffbc529f10f6b901fb194","slug":"mp-khel-mahakumbh-will-be-held-from-19-to-24-siddharthnagar-news-gkp41623340","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सांसद खेल महाकुंभ 19 से 24 तक होगा आयोजित’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सांसद खेल महाकुंभ 19 से 24 तक होगा आयोजित’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सांसद खेल महाकुंभ 19 से 24 तक होगा आयोजित’
सिद्धार्थनगर। सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन 19 से 24 नवंबर तक किया जाएगा। इसका औपचारिक उद्घाटन 16 नवंबर को महिलाओं की स्कूटी मैराथन से होगा, जिसमें शामिल 75 महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ जिला स्टेडियम से कपिलवस्तु पिपरहवा तक जाएंगी। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता में कहीं।
सांसद ने बताया कि आजादी के 75वें वर्ष में चल रहे अमृत महोत्सव के तहत स्कूटी मैराथन में शामिल महिलाओं के राष्ट्रीय ध्वज को पिपरहवा स्तूप पर फहराया जाएगा। साथ ही वंदे मातरम का गायन होगा। खेल महाकुंभ के पहले दिन 19 नवंबर को शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 75 स्थानों पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा।
खेल महाकुंभ में वॉलीबॉल, कबड्डी, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, शतरंज आदि विभिन्न तरह के 16 खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह है वह स्थल, जहां सिद्धार्थ कभी खेले, जन-जन को चलें जोड़ें, पूरा सिद्धार्थनगर खेले, सांसद खेल महाकुंभ का स्लोगन होगा। इस आयोजन की मंशा ही यही है कि जनपदवासियों में खेल की रुचि उत्पन्न करना, इस लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। इस दौरान डीएम दीपक मीणा एवं सीडीओ पुलकित गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीएसए ग्राउंड और स्टेडियम में होगी खेल प्रतियोगिता
सांसद खेल महाकुंभ के तहत बीएसए ग्राउंड और जिला स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 20 और 21 नवंबर को पुरुष एवं महिला वर्ग की वॉलीबॉल, कबड्डी और 22 से 23 नवंबर को पुरुष एवं महिला वर्ग की ताइक्वांडो प्रतियोगिता बीएसए ग्राउंड में आयोजित होगी। इसके अलावा 20 से 21 नवंबर तक एथलेटिक्स में महिला एवं पुरुष वर्ग का गोला क्षेपण, भाला फेंक, बैडमिंटन, 22 से 23 नवंबर तक शतरंज, खो-खो, टेबल-टेनिस और फुटबाल प्रतियोगिताएं जिला खेल स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी।
स्वतंत्रता आंदोलन होगा महोत्सव का थीम
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कपिलवस्तु महोत्सव का थीम स्वतंत्रता आंदोलन होगा। इसमें विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी एवं कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन के महानायकों के जीवन और कार्य की जानकारी देते हुए लोगों में देशभक्ति का जज्बा भरा जाएगा। सांसद ने बताया कि महोत्सव में शामिल होने के लिए लोकसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री समेेत विभिन्न लोगों को आमंत्रित किया गया है।