{"_id":"651485fb3c4e9a4aa10a3228","slug":"move-forward-with-full-enthusiasm-every-destination-will-kiss-your-feet-gaurav-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-5479-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे उत्साह से आगे बढ़ें, हर मंजिल आपके कदम चूमेगी : गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे उत्साह से आगे बढ़ें, हर मंजिल आपके कदम चूमेगी : गौरव
विज्ञापन
बरसाती यादव इंटरमीडिएट कालेज पथरदेइया बढनी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्
-अपराजिता
: बढ़नी के बरसाती यादव इंटरमीडिएट कालेज पथरदेइया में अमर उजाला फाउंडेशन का अपराजिता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नारी शक्ति में ताकत की कमी नहीं है। इनमें ऐसी शक्ति होती है जो हर मंजिल पाने में कामयाब होती हैं। यही वजह है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति में बड़े पदों की बात हो या फिर अंतरिक्ष में फाइटर प्लेन उड़ाने का मामला हो। हर क्षेत्र में महिलाएं डंका बजा रही हैं। अपनी शक्ति को पहचानें और पूरे उत्साह से आगे बढ़ें, हर मंजिल आपके कदम चूमेगी। यह बातें नायब तहसीलदार गौरव कुमार ने बढ़नी क्षेत्र के बरसाती यादव इंटरमीडिएट काॅलेज पथरदेइया में कही।
वह बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में लगभग 500 छात्र- छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। नायब तहसीलदार गौरव कुमार ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिला अपराजिता बनकर जहां हर मुश्किल का सामना कर सकती है। वहीं किसी भी मुकाम को हासिल करना उसके लिए मुमकिन है। छात्र-छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार भविष्य में फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन कोई भी फैसला लेने से पूर्व एक बार अपने अभिभावक व किसी सफल व्यक्ति से विचार कर ही निर्णय लें। खुद को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार अधिक से अधिक खाना चाहिए। इससे शरीर मजबूत होगा, शरीर मजबूत होने से उनके इरादे भी मजबूत बनेंगे। ऐसी मजबूत महिला को कोई भी परास्त नहीं कर सकता। इसलिए छात्राओं को स्वस्थ शरीर के साथ मजबूत इरादे रखने चाहिए।
उन्होंने कहा कि लंका के अशोक वाटिका में माता सीता अकेले ही रावण से संवाद में डट कर मुकाबला करती थी। वह भी एक अपराजिता महिला थी। प्रतिदिन चार्ट रूटीन बनाए। दिन भर जो भी घटनाएं हुई उसको लिखे और अपनी कमी निकलकर स्वयं उसे दूर करें।
विज्ञापन
ढेबरुआ थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने कहा कि एंड्रॉयड मोबाइल फोन बहुत सारा ज्ञान भी दे सकता है, और बहुत सारे निगेटिव भी देता हैं। छात्र-छात्राएं इसका उपयोग उतना ही करे, जितनी जरूरत हो।
महिला आरक्षी श्रीयंका सिंह ने कहा कि किसी प्रकार की समस्या आने पर बिना डरे 1090, 181, 112, 1076 हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग कर सकती हैं। इस दौरान प्रबंधक राममूरत यादव, प्रधानाचार्य रेनू यादव, राम सूरत यादव, राधेश्याम, माधव प्रसाद, विशाल पांडेय, विशाल, संजय, अफजल खान, विनोद मौर्या, हरिचंद, राम सिंह मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम बहुत अच्छा अभियान है। इससे महिलाओं को आगे बढ़ने और खुद के पैरों पर खड़े होने का मौका मिलता है। अमर उजाला को और ऐसे कार्यक्रम करवाने चाहिए।
-सावित्री यादव, छात्रा
-- -- --
अमर उजाला की ओर से ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी कराए जाएं। इससे महिलाओं व छात्राओं को बहुत कुछ सीखने को मिलता हैं। कार्यक्रम में जो भी जानकारी दी जाती हैं, इससे सीख मुकाम हासिल करना है।
-रोशनी अग्रहरि, छात्रा
-- -- -- -
इस दौर में अपनी योग्यता को पहचानना होगा। कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए सही चुनाव करने होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से सीख मिली है कि हमको किस क्षेत्र के आगे बढ़ना हैं।
-खुशी पांडेय, छात्रा
-- -- -
महिला कहीं न कहीं मानसिक प्रताड़ना का शिकार होने के कारण पीछे रह रही है। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को नई उर्जा मिलती है और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
-खुशी यादव, छात्रा