{"_id":"6150a2aa8ebc3e0de87bff1a","slug":"mourned-in-memory-of-the-martyrdom-of-hazrat-abbas-siddharthnagar-news-gkp4107102119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरत अब्बास की शहादत की याद में किया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरत अब्बास की शहादत की याद में किया मातम
विज्ञापन
हल्लौर में अलम के जुलूस में मातम करते अकीदतमंद।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरत अब्बास की शहादत की याद में किया मातम
डुमरियागंज। हजरत इमाम हुसैन के जांबाज बहादुर भाई हजरत अब्बास की शहादत की याद में चहल्लुम की आठवीं के मौके पर रविवार को शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर में अलम का जुलूस निकालकर अकीदतमंदों ने नौहा मातम किया।
इस दौरान भारी संख्या में इमामबाड़ा और घरों पर अलम सजाए गए, जहां दिन भर मरसिया मजलिस का दौर चलता रहा। लोगों ने जंजीर कमा से लहूलुहान होकर हजरत अब्बास की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन पेश किया। चेहल्लुम की आठवीं के मौके पर शनिवार की सुबह से ही घर-घर व इमामबारगाहों में मरसिया मजलिस और अलम सजाने की तैयारी शुरू हो गई थी। दोपहर तक अलम सजाकर अकीदतमंदों ने मरसिया मजलिस, नौहा मातम करके हजरत अब्बास की शहादत को याद किया। कस्बे की अंजुमन फरोग मातम और गुलदस्ता मातम दस्ते की ओर से सुबह लगभग नौ बजे दरगाह हजरत अब्बास से अलम का मातमी जुलूस निकाला गया।
पूरे कस्बे में गश्त करके दोपहर तीन बजे सड़क चौराहे पर लोग पहुंचे। वहां पर निरंतर दो घंटे तक दोनों अंजुमनों के मातमी दस्ते ने मातम किया। इस दौरान हजरत अब्बास की शहादत पर आधारित नौहा पढ़ा गए। देर शाम दरगाह अब्बास में मरसिया मजलिस आयोजित की गई। इस दौरान शाहिद आलम और जैगम अब्बास शजर ने हजरत अब्बास की वीरता पर रोशनी डालते हुए उनकी शहादत के मंजर को विस्तार से बया किया। यहां पर भी अकीदतमंदों ने जंजीर कमा से लहूलुहान होकर मातम किया।
विज्ञापन
जुलूस के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सीओ अजय श्रीवास्तव डुमरियागंज, इंस्पेक्टर शैलेश सिंह, एसआई दद्दन राय, पथरा थाने के एसआई श्याम सुंदर प्रजापति, अनिल कुमार, सुरेश प्रसाद, इंद्रेश यादव व पुलिस पीएसी के जवान भारी संख्या में मुस्तैद रहे। इसी तरह क्षेत्र के जमोतिया, हटवा, रामभारी, तिलगड़िया, नऊंवागांव, अंदुआ, भटगवा, वासा, पिपरा आदि स्थानों पर भी चेहल्लुम की आठवीं को लेकर अलम सजाए गए और मरसिया मजलिस आयोजित हुई।