फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MoU signed between Siddharth University and Inflibnet

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय व इन्फ्लिबनेट के मध्य हुआ एमओयू हस्ताक्षर

Tue, 22 Jul 2025 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
MoU signed between Siddharth University and Inflibnet
एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में उपस्थित राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। स्रोत विश्वविद्यालय
-उच्च शिक्षा एवं डिजिटल पुस्तकालय समृद्धि की दिशा में हुआ समझौता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय और इन्फ्लिबनेट सेंटर गांधीनगर (गुजरात) के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। यह कार्यक्रम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की उपस्थिति में लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को हुआ।

कुलपति प्रो. कविता शाह व इन्फ्लिबनेट की निदेशक डॉ. देविका मडाली ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इसके अंतर्गत दोनों संस्थाओं के मध्य डिजिटल लाइब्रेरी सुविधाओं, रिसर्च डाटा मैनेजमेंट, ई- सामग्री साझा करने एवं ई- शोध संसाधनों की उपलब्धता को लेकर समन्वय स्थापित किया जाएगा। कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन से विश्वविद्यालय के पुस्तकालय संसाधनों का विस्तार होने के साथ ही डिजिटल इंडिया, शोध एवं अध्ययन को नई दिशा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

इसमें अपर मुख्य सचिव बॉबड़े की विशिष्ट उपस्थिति रही। कुलसचिव दीनानाथ यादव और पुस्तकालय प्रभारी डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed