फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Motivated to enroll names in voter list sitting at home

Siddharthnagar News: घर बैठे मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए किया प्रेरित

Fri, 15 Mar 2024 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 Mar 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Motivated to enroll names in voter list sitting at home
सिद्धार्थनगर। भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में जिले के सभी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्वीप सिद्धार्थनगर तथा मतदाता साक्षरता क्लब वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि देश के प्रथम व्यक्ति से लेकर अंतिम व्यक्ति तक का मत एक बराबर होता है। जिसका भी उम्र 18 वर्ष हो गई है। वह फार्म-6 भरकर या एप के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भरकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करवा लें। उन्होंने छात्रों को जिम्मेदारी दी कि अपने गांव तथा पास पड़ोस में लोगों को जागरूक करके शत-प्रतिशत मतदान कराने का प्रयास करें।
विज्ञापन

नोडल शिवकरन ने कहा कि फार्म-6 उपलब्ध न होने तथा ऑफलाइन या ऑनलाइन फार्म भरने में किसी भी तरह की समस्या आने पर संपर्क करें समाधान किया जाएगा। अंत में प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र नें लोगों से प्रलोभन रहित शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। अपना अमूल्य समय निकालकर कार्यक्रम में आने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अभिभावकों प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्णेश्वर मिश्र, रवींद्र कुमार, रामपुकार यादव, रामबचन राम, विजय बहादुर वर्मा, डॉ. यशवंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed