फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mother son beaten

Siddharthnagar News: बच्चों के झगड़े को लेकर मां-बेटे को पीटा

Tue, 18 Jun 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 18 Jun 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
mother son beaten
फोटो- है
विज्ञापन

- पथरा थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव में बच्चों के बीच झगड़े को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मां-बेटे की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। बाद में पीडि़त पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। घटना रविवार शाम 9 बजे की है।


क्षेत्र के रमवापुर गांव में रविवार को दिन में आरोपितों व पीडि़त पक्ष के बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था। तब पीडि़त पक्ष के लोग उलाहना देने गये थे। इस दौरान कुछ कहा सुनी भी हुई थी। किंतु कुछ ग्रामीणों ने समझा बुझा कर मामला शांत हो गया था। रात 9 बजे आरोपित अशरफ, हनीफ, सफात व इरशाद इसी बात को लेकर पीडि़त पक्ष के घर आ गये। और शहवाज अहमद व उनकी मां हमीदुन्निशा को लात घुसे व लाठी डंडों से खूब पीटा। जिससे शहवाज के हाथ में व पीठ में काफी चोट लग गई है। हमीदुन्निशा भी काफी चोटिल हैं। पीडि़ता ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय ने बताया कि रविवार रात को घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया। तहरीर के आधार पर आरोपितों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed