{"_id":"69692606fca8aed10501ab8b","slug":"most-of-the-cows-stayed-at-the-khichdi-and-magh-fair-more-trouble-on-the-other-roots-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-151765-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खिचड़ी व माघ मेले में गईं अधिकतर बसें, दूसरे रूटों पर बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खिचड़ी व माघ मेले में गईं अधिकतर बसें, दूसरे रूटों पर बढ़ी परेशानी
Thu, 15 Jan 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खिचड़ी और माघ मेले को देखते हुए रोडवेज की अधिकतर बसों को गोरखपुर और प्रयागराज जाने के लिए लगा दिया गया है। एक साथ लगभग 45 बसों को केवल दो प्रमुख रूटों पर संचालित किए जाने से लोकल सहित अन्य रूटों पर यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ गई है। बसों की कमी के कारण ग्रामीण और दूरदराज के कई रूटों पर नियमित बस सेवा प्रभावित हो गई है।
समय पर बस न मिलने से यात्रियों को मजबूरन निजी बसों और अन्य साधनों से यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे किराया भी अधिक देना पड़ रहा है। बस की कमी होने से बृहस्पतिवार को साड़ी तिराहा, हाईडिल, बांसी स्टैंड पर यात्री बस का इंतजार करते दिखाई दिए। बांसी स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही गुड़िया ने बताया कि अलीगढ़वा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही हूं, लेकिन बस नहीं आई।
वहीं स्टेशन पर लखनऊ जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे रवि व अनमय ने बताया कि अधिकतर बस प्रयागराज व गोरखपुर चली गई हैं, जिससे लखनऊ के लिए पर्याप्त बस नहीं जा रही है। ट्रेन का समय होने से इसी से यात्रा करने के लिए स्टेशन पर बैठे हैं। सबसे अधिक परेशानी सुबह और शाम के समय कामकाजी यात्रियों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को हुई।
विज्ञापन
एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि बसों को गोरखपुर व प्रयागराज के लिए लगाया गया है, लेकिन प्रमुख रूट पर भी बसों का संचालन किया जा रहा है, लोकल रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।