{"_id":"66871f2afcb9bbb34407fd74","slug":"morning-and-mass-raid-action-started-to-stop-electricity-theft-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-120208-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिजली चोरी रोकने के लिए माॅर्निंंग और मास रेड कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिजली चोरी रोकने के लिए माॅर्निंंग और मास रेड कार्रवाई शुरू
Fri, 05 Jul 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज विद्युत डिवीजन क्षेत्र में गठित टीम ने कई स्थानों पर चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने तथा बिजली का दुरुपयोग रोकने को लेकर विद्युत निगम सक्रिय हो गया है। डुमरियागंज विद्युत डिवीजन क्षेत्र के कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को टीम द्वारा माॅर्निंंग और मास रेड की कार्रवाई की गई।
डुमरियागंज विद्युत डिवीजन क्षेत्र के बैदोला, डुमरियागंज, बेंवा, हल्लौर, शाहपुर, मोतीगंज आदि स्थानों पर बिजली निगम की टीम की ओर से औचक निरीक्षण और कनेक्शन की चेकिंग की गई। अभियान के दौरान बिजली चोरी का कोई मामला तो पकड़ में नहीं आया, लेकिन कुछ स्थानों पर विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा लिए गए कनेक्शन किलोवाट से अधिक बिजली अधिभार पाये जाने पर टीम द्वारा किलोवाट यानि अधिभार बढ़ाने और दोबारा लोड अधिक पाये जाने पर जुर्माना कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
इस संबंध मे अधिशाषी अभियंता विद्युत संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर के नियमित रूप से नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए माॅर्निंंग रेड और मास रेड की कार्रवाई की जा रही है। बिजली चोरी से इस्तेमाल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।