फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Monsoon remains elusive; skies are overcast, but rain is still awaited.

Siddharthnagar News: मानसून की बेरुखी, बादल छाए, अभी बारिश का इंतजार

Sun, 12 Jul 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 12 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Monsoon remains elusive; skies are overcast, but rain is still awaited.
सिद्धार्थनगर। मानसून के सक्रिय होने के बावजूद जिले में बारिश का वितरण असमान बना हुआ है। कुछ क्षेत्रों में शनिवार को छिटपुट बारिश हुई लेकिन जिला मुख्यालय समेत कई इलाकों में बादल छाने के बाद भी बूंदें नहीं बरसीं। बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं, वहीं खेतों में नमी का इंतजार कर रहे किसान निराश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक जून से पांच जुलाई तक जिले में सामान्य तौर पर करीब 217.8 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी लेकिन इस अवधि में महज 63.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। यानी सामान्य से करीब 70 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि धान की रोपाई और अन्य खरीफ फसलों के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत है। जिन क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई है, वहां खेतों में नमी की कमी से किसानों की चिंता बढ़ रही है। कई किसान निजी संसाधनों से सिंचाई करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed