{"_id":"6186b277b665a86bbb582b73","slug":"monitoring-committees-will-be-active-those-coming-from-outside-will-be-investigated-siddharthnagar-news-gkp415434318","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्रिय होंगी निगरानी समितियां, बाहर से आने वालों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्रिय होंगी निगरानी समितियां, बाहर से आने वालों की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सक्रिय होंगी निगरानी समितियां, बाहर से आने वालों की होगी जांच
सिद्धार्थनगर। कोरोना पर ब्रेक लगाने के लिए निगरानी समितियों को फिर सक्रिय किया गया है। समितियों के लोग महानगरों से लौटने वालों की जांच के लिए अस्पताल पर सूचना देगी। उसके बाद जांच कराई जाएगी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उसे होम आइसोलेशन में रखा जाएगा, जिससे संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। महानगरों लोग लौट रहे हैं, ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है, जिसे ध्यान में रखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है।
हालांकि अभी कोरोना संक्रमण दर नियंत्रण में है। केरल सहित दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए एक बार फिर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। शासन ने बाहर से आने वालों की कोरोना जांच के निर्देश दिए हैं। शासन से मिले निर्देशों के बाद स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। गांव में पूर्व में गठित निगरानी समिति का फिर सहारा लिया जाएगा। पहली और दूसरी लहर में अच्छा काम करने वाली समितियां एक बार फिर सक्रिय की गई हैं। गांव में बाहर से आने वाले लोगों की सूचना नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर देंगे, जहां से स्वास्थ्य टीम गांव में आएगी। उसके बाद संबंधित व्यक्ति का एंटीजन जांच करेगी।
जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद होम आइसोलेन में रखा जाएगा। साथ ही आसपास के लोगों को और संपर्क में आने वालों को किट का वितरण किया जाएगा, जिससे संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी समीर सिंह ने बताया कि बताया कि महानगरों से लौटने वालों की कोरोना जांच होगी। इसके लिए निगरानी समिति सक्रिय हैं। उन्हें किट भी वितरित की गई है, जो संक्रमित या फिर लक्षण वालों को दी जाएगी।
विज्ञापन
जिले की 1136 ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में महानगरों से भारी संख्या में लोग गांव में लौटे। उसके बाद कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा। प्रशासन की ओर से निगरानी समितियों का गठन किया गया, जिसके कार्य से कोरोना को मात देने में सहायता मिली। हर आने वाले व्यक्ति को चिह्नित करके होम आइसोलेट करने के साथ ही दवाएं दी गईं। फिर कोरोना पर नियंत्रण पाया गया।
हर समिति को मिली किट
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना संक्रमण को देखते हुए निगरानी समितियों को 20-20 कोरोना किट वितरित की गई है। इसमें एक साल, 12 साल तक के और उससे ज्यादा उम्र के लोगों की किट तैयार की गई है। किट में दवाएं हैं। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद होम आइसोलेट होने वालों को ये दवाएं दी जाएंगी। निगरानी समिति जांच कराने के बाद उन्हें दवा का वितरण करेगी।