फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Modi jackets children celebrate Eid

मोदी जैकेट पहनकर बच्चे मनाएंगे ईद

Sun, 03 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Modi jackets children celebrate Eid
सिद्धार्थनगर के उसका रोड पर सजी कपड़े की दुकान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। मुस्लिम परिवारों के बच्चे ईद में मोदी की पोशाक में नजर आएंगे। वहीं युवाओं को सुल्तान के सलमान की टी-शर्ट खूब भा रही है। लखनवी चिकन का कुर्ता और पठानी सूट की भी डिमांड बनी हुई है। बाजारों में इसके खरीदार बड़ी संख्या में हैं। ईद नजदीक आने के साथ ही खरीदारी का क्रम जोर पकड़ रहा है। रविवार की छुट्टी में भी बाजारों में चहल-पहल खूब रही। कपड़ा, सेंवई, मेवे के अलावा सौंदर्य प्रसाधन, जूता-चप्पल की दुकानों पर ग्राहक खरीदारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

रमजान के 27 रोजे बीत चुके हैं। तीन दिनों बाद ईद तय है। त्योहार नजदीक आने के साथ ही मुस्लिम परिवार के बच्चों-महिलाओं का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। ईद की खुशियों से कस्बा-बाजार गुलजार है। बाजार में इन दिनों मोदी की पोशाक बच्चों को खूब भा रहा है। सफेद कुर्ते के साथ मोदी हाफ जैकेट बच्चों का पसंदीदा बन गया है। साथ ही चूड़ीदार पैजामा कुर्ते की शोभा बढ़ा रही है। ईद की खरीदारी को लेकर निकले बच्चे सबसे पहले मोदी कुर्ते की ही मांग करते हैं।
विज्ञापन

उधर, युवा वर्ग लखनवी चिकन कुर्ते व पठानी सूट को पसंद कर रहे हैं। ईद को लेकर बाजार में कपड़े व सेवइयों के स्टाल जगह-जगह लगे हुए हैं। लखनवी पठानों की मानी-जानी पठानी सूट इस त्योहार पर जनपद में भी खूब बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद पर आ रही फिल्म सुल्तान में सलमान खान का टीर्शट युवाओं को लुभा रही है। टीशर्ट पर लिखा सुल्तान व सलमान खान की बनी तस्वीर युवाओं को आकर्षित कर रही है। नगर के एक रेडिमेड कपड़े के दुकानदार मो. अनीश ने बताया कि मोदी कुर्ता बच्चों की पहली पसंद बन चुका है। बच्चों को दुकान पर यह कुर्ता देखते ही कोई और कपड़ा पसंद नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed