फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Modern registration office to be ready in two months.

Siddharthnagar News: दो माह में तैयार हो जाएगा आधुनिक निबंधन कार्यालय

Sat, 27 Jun 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Modern registration office to be ready in two months.
शोहरतगढ़ के नीबी दोहनी में नया उप निबंधन भवन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर/ शोहरतगढ़। नगर पंचायत के नीबी दोहनी में उपनिबन्धक कार्यालय का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। दो महीने बाद पुराने भवन से नए भवन में जमीन की रजिस्ट्री होगी।
विज्ञापन

इसके भवन के अस्तित्व में आने के बाद यहां पर आने वालों को बैठने सहित अन्य प्रकार की सुविधाएं मिल सकेंगी। इस मॉडल के तौर पर बनाया गया है, जहां पर बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल आदि की सुविधा रहेगी। शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय उप निबंधक कार्यालय का भवन जर्जर हो गया था। यहां पर सुविधाओं का अभाव था, जिससे रजिस्ट्री और अन्य कागजात के लिए आने वालों को दिक्कत होती थी।
विज्ञापन

नए भवन के लिए मांग चल रही थी। इस पर शासन की ओर से मुहर लगने के साथ वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई। इसके बाद नया भवन का शिलान्यास 12 नवंबर 2025 को वर्चुअल के माध्यम से प्रदेश के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने किया था। उपनिबन्धक कार्यालय का भवन लगभग 2.29 करोड़ रुपये की लागत से बनाने की स्वीकृति मिली थी। कार्यदाई संस्था को एक साल के अंदर भवन को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण करने का निर्देश दिए गए थे। शनिवार की पड़ताल में भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर तक इस भवन को विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। उसके बाद आम जनता को दस्तावेजों के पंजीकरण (रजिस्ट्री) में लंबी प्रतीक्षा से राहत, आधुनिक बैठने की व्यवस्था व नए कार्यालय पूरी तरह से वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं लैस होगा। आगंतुकों के लिए बैठने की उत्तम व्यवस्था होगी। संपत्ति रजिस्ट्री, विवाह निबंधन (मैरिज रजिस्ट्रेशन) और अन्य कार्यों के लिए अलग-अलग काउंटर होंगे। महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय और पीने के पानी की उचित व्यवस्था होगी। उपनिबंधक अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि नए कार्यालय का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। कार्य तेजी चल रहा है। नवंबर में पुराने कार्यालय से नए कार्यालय में पूरा सिस्टम शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed