फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Model park will be built near Jamuar river, people will be able to take air in the open and take a walk

Siddharthnagar News: जमुआर नदी के पास बनेगा मॉडल पार्क, खुले में ले सकेंगे हवा, कर सकेंगे सैर

Tue, 12 Mar 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 12 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Model park will be built near Jamuar river, people will be able to take air in the open and take a walk
सिद्धार्थनगर। शहर की बड़ी आबादी के लिए अच्छी खबर है। अब खुले में हवा ले सकेंगे और सैर भी कर सकेंगे। क्योंकि इनकी सुविधा के लिए जमुआर नदी के पास मॉडल पार्क बनाया जाएगा। लगभग सवा करोड़ की लागत से बनने वाले इस पार्क में बच्चों के लिए झूला, योग करने व्यवस्था के साथ ही सैर करने के लिए अलग ट्रैक होगा। आधुनिक लाइट से लैस इस पार्क में सुबह शाम शहरी के लोग जाकर खुली हवा में सांस ले सकेंगे। पार्क बनाए जाने के संबंध में कागजी प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरी होते ही नगर पालिका की ओर से काम शुरू करा दिया जाएगा। इस पार्क में पूर्व मंत्री धनराज यादव की प्रतिमा भी लगाए जाने की योजना है।
विज्ञापन


मुख्य शहर की आबादी मौजूदा समय में लगभग 60 हजार के आसपास है। इसमें हर आयु के लोग शामिल हैं। लेकिन इतनी बड़ी आबादी को खुली हवा में सांस लेने और टहलने की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर से बाहर पार्क तो है, लेकिन शहर के मुख्य हिस्से से तकरीबन डेढ़ से दो किलोमीटर दूर है। ऐसे में चाहते हुए भी दिन भर घर में रहने वाली महिलाएं, छोटे बच्चे और बुजुर्ग उतनी दूरी तय करके पार्क में घूमने नहीं जा पाते हैं।
विज्ञापन

लोग खुली हवा में सांस ले सकें। महिलाएं बच्चों को लेकर कुछ क्षण बाहर गुजार सकें। इसके लिए नगर के सटे जमुआर नदी के तट पर पार्क बनेगा। इसका नाम मॉडल पार्क होगा। जहां बच्चों, बुजुर्गों और अन्य उम्र के लोगों के अलग-अलग सुविधा जैसे झूला आदि होगा। लगभग सवा करोड़ की लागत से पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए कागजी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही योजना के जमीन पर उतरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

इसलिए उद्यान पार्क तक नहीं पहुंच पाते हैं लोग

शहर दो हिस्सों में बंटा हुआ है। उद्यान पार्क की मुख्य से शहर की दूरी तकरीबन डेढ़ से दो किलोमीटर होगी। सुबह निकलने में सारा वक्त आने-जाने बीत जाएगा और जाने के लिए साधन की जरूरत होगी, इसलिए महिलाएं और बच्चे चाहते हुए भी पार्क में नहीं पहुंच पाते हैं। उन्हें घर में रहना पड़ता है।

---

मॉर्निंक वॉक करने वालों के लिए भी खतरा

खुली और शुद्ध हवा के लिए निकलना हो तो हाईवे ही है। जहां मॉर्निंग वॉक में हमेशा खतता बना रहता है। कारण बड़े वाहनों की आवाजाही भोर में ही होते है। ऐसे में दुर्घटना का डर अधिक बना रहता है। बावजूद इसके लोग हाईवे पर ही निकलते हैं। क्योंकि सुबह के समय भी शहर की सड़कों पर नहीं घूम सकते हैं। कारण होटलों की भट्टी से निकलने वाले धुएं और सड़क के किनारे कचरे की गंदगी से आबोहवा शुद्ध नहीं रहती है।

---

इन सुविधाओं से युक्त होगा मॉडल पार्क

नगर पालिका की ओर से जमुआर नदी के तट पर बनाए जाने वाले मॉडल पार्क का लुक कुछ अलग ही होगा। पहले तो बगल से नदी बही हुई है, जहां हमेशा पानी बहता है। उससे टकरा कर चलने वाली हवा कुछ अलग ही सुकून देगी। पार्क पूरी तरह से आधुनिक लाइट से लैस होगी। बच्चों के लिए झूला रहेगा। योग करने के लिए अलग- अलग स्थान बने रहेंगे। जबकि सैर करने वालों के लिए अलग ट्रैक होगा। बैठने के लिए बेंच, कई प्रकार के रंग बिरेंगे फूल लगाए जाएंगे। आकर्षक कार्य किए जाएंगे जो जाने के बाद लोगों को सुकून दे।

---

स्वस्थ रहने वाले व्यक्ति को खुली हवा की है। टहलने के लिए पार्क की जरूरत होती है। जहां जाकर लोग कुछ समय सुकून की सांस ले सकें। अगर जमुआर नदी के पास पार्क बनेगा तो शहर के लोगों को लाभ मिलेगा।
-धनेश जायसवाल, निवासी नगर

---

उद्यान पार्क मुख्य शहर से काफी दूर है। जहां चाहते हुए भी महिलाएं और बच्चे नहीं जा पाते हैं। यदि जमुआर नदी के किनारे पार्क बन जाएगा तो लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही जमुआर नदी भी संरक्षित रहेगी।


रामबेलास अग्रहरि, निवासी नगर

---

नगर के लोगों की सुविधा के लिए नगर के सटे जमुआर नदी के तट पर मॉडल पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए कागजी कार्रवाई चल रही है। पार्क में बच्चों के लिए अलग सुविधा रहेगी।

-गोविंद माधव, नगर पालिका अध्यक्ष सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed