फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Model park dedicated to the public

Siddharthnagar News: जनता को समर्पित का हुआ मॉडल पार्क

Tue, 15 Jul 2025 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Model park dedicated to the public
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के पकड़िहवा में निर्मित पं. दीनदयाल उपाध्याय मनरेगा पार्क का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने मंगलवार को किया। पार्क का निर्माण मनरेगा और ग्राम पंचायत निधि से 26 लाख रूपये की लागत में किया गया है।

इस मौके पर विधायक विनय वर्मा ने कहा कि एनडीए सरकार गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को अच्छा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यह माॅडल पार्क इसी का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि शोहरतगढ़ को प्रदेश का अग्रणी विधानसभा बनाने के लिए प्रयासरत है। परियोजना निदेशक नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने कहा कि पार्क का निर्माण ग्राम प्रधान की मेहनत के कारण संभव हुआ है। यह जिले के सभी ग्राम पंचायतों के लिए माॅडल साबित होगा। इस दौरान बीडीओ अनिशि मणि पांडेय, ग्राम प्रधान यशोदानंदन मिश्र, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिराम निषाद, हरीश वर्मा, दलसिंगार दूबे, रामदास मौर्य, मयंक शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed