{"_id":"67ae2d3e5fd220004c0a887f","slug":"model-inter-college-building-will-be-completed-with-289-crores-of-csr-fund-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-132298-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीएसआर फंड के 2.89 करोड़ से पूरा होगा मॉडल इंटर कॉलेज का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीएसआर फंड के 2.89 करोड़ से पूरा होगा मॉडल इंटर कॉलेज का भवन
विज्ञापन
बर्डपुर क्षेत्र के अलीदापुर में अधूरा पड़ा माडल इंटर कॉलेज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर क्षेत्र के अलीदापुर में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से निर्माणाधीन मॉडल इंटर कॉलेज के भवन को पूरा करने के लिए सीएसआर मद से 2.89 करोड़ रुपये मिले है।
सांसद जगदंबिका पाल एवं डीएम डॉ. राजागणपति आर. के प्रयास से एनटीपीसी लिमिटेड की तरफ से इंटर कॉलेज के भवन निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए धनराशि आवंटित की गयी है।
इस मॉडल इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य पूर्ण होने से आसपास के कई गांव के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के शैक्षणिक हब योजना के तहत बर्डपुर क्षेत्र के अलीदापुर में मॉडल इंटर कॉलेज का निर्माण हो रहा था, जो पिछले पांच वर्ष से ठप पड़ा था। इससे यहां पर कई कक्षों की दीवार खड़ी थी, लेकिन छत नहीं लग पाया था और प्लास्टर व रंगाई पुताई नहीं हुई है, जिससे परिसर एवं भवन के आसपास झाडि़यां उग गई हैं।
विज्ञापन
डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने चार सदस्यीय समिति का गठन कर इस मॉडल इंटर कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधूरे भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी जांच कराई, जिसके बाद कार्ययोजना तैयार कर सीएसआर मद से कार्य पूर्ण कराने को शासन को भेजा।
सांसद जगदंबिका पाल ने भी इंटर कॉलेज के भवन निर्माण के लिए पत्र भेजा था, जिस पर एनटीपीसी लिमिटेड के जीएम सीएसआर वी. जयनारायणन ने डीएम को पत्र भेज सीएसआर मद से मॉडल इंटर कॉलेज के भवन निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए 2.89 करोड़ रुपये आवंटित करने की जानकारी दी है।