{"_id":"0f147b2f18dde491866a3e6f407b27c7","slug":"mobster-not-rumors-are-scared-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैत नहीं, अफवाहों से डर रहे गांववाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैत नहीं, अफवाहों से डर रहे गांववाले
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैत गिरोह के पकड़े जाने के बाद भी लोगों के दिल-दिमाग से डकैतों का भय दूर नहीं हो रहा है। आलम यह है कि डकैतों के आने की अफवाह से भी लोग जग जा रहे हैं।
तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव में लोग रतजगा कर पहरा दे रहे हैं। पूरी रात ग्रामीण अंचलों में जागते रहो -जागते रहो की आवाज गूंज रही है।सोमवार की रात नेउरी गांव में किसी ने अफवाह फैला दिया कि डाकू आए हैं।
देखते ही देखते पूरे गांव के लोग लाठी डंडा लेकर जागते रहो की आवाज बुलंद कर पूरे गांव में पड़ताल शुरू कर दिया। यही नहीं अफवाह फैलते ही आस-पास के गांव सतवाढ़ी, मजगवा, खिरिया, नवैला, पिपरा, धोरहरा, नरकटहा आदि गांव के लोगों ने पहरा तेज कर दिया।
विज्ञापन
ऐसा ही हाल क्षेत्र के सभी गांव का है। किसी भी अंजान व्यक्ति व वाहन को गांव की तरफ आता देखा लोग डाकू के आने की अफवाह फैला दे रहे हैं।
अफवाहों की देन है कि खेसरहा थाना क्षेत्र के ऐचनी, गेंगटा, पूरनजोत, टीकरी पकडिय़ा, कुर्थिया, घोसियारी सहित दो दर्जन गांव में पूरी रातटोली बना कर पहरा देरहे हैं।
ऐसा ही कुछ हाल पथरा थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरवा, पथरा, सेहरी, सुम्हा, मनिकौरा तिवारी, पेड़ार, पिपरा, नानकार, रामभारी, तिगोडवा, बनगवा, दढ़वा भैया, गनवरिया, बूढ़ापार, कदमडरवा, कम्हरिया, सिसई सहित तीन दर्जन गांव की है।
कोतवाल बांसी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पूरे क्षेत्र में पुलिस की गश्त तेज कर दिया गया है।
अब गांव में आने वाले और उस रास्ते गुजरने वाले भिखारी, फेरीवाले, पागल व अनजान व्यक्तियों पर भी नजर रखी जा रही है।