{"_id":"60da00518ebc3eccc6199188","slug":"mobile-thief-accused-beaten-up-siddharthnagar-news-gkp399868128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोरों की ग्रामीणों ने की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोरों की ग्रामीणों ने की धुनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल चोर के आरोपी को पीटा
उसका थानाक्षेत्र के केवटलिया तिराहे पर देर रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। उसका थानाक्षेत्र उसका-धानी मार्ग के केवटलिया मोड़ से रविवार रात एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद बांधकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को जेल भेज दिया। जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह बस्ती भेजा गया है।
लक्षनपुर निवासी अजय कुमार गैस एजेंसी से काम करके रविवार को वापस लौट रहा था। रात्रि लगभग नौ बजे केवटलिया तिराहे के पास रुककर मोबाइल फोन से बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार हमीदुल्ला, मीम उर्फ गोलू और एक नाबालिग निवासी सोनखर कोतवाली बांसी बाइक से धानी की ओर जा रहे थे। बाइक सवार मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। अजय ने मोबाइल छिनैती की घटना ग्रामीणों को बताई तो लोग उनका पीछा करने लगे। पीछा होता देख वह तीनों पहले धानी की तरफ फिर उसका बाजार की ओर भागने लगे। उसका राजा के पास लोगों ने उन्हें दबोच लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को थाने लाई और अजय की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार अजय कुमार सिंह ने बताया कि छिनैती के मामले में दो लोगों जेल भेजा गया है। जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग था, उसे बाल सुधारगृह बस्ती भेज दिया गया है।