{"_id":"656620bfbd8809058f05b456","slug":"mobile-squad-caught-vehicle-laden-with-gutkha-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-8939-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सचल दस्ते ने पकड़ा गुटखा लदा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सचल दस्ते ने पकड़ा गुटखा लदा वाहन
Tue, 28 Nov 2023 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
बांसी। राज्यकर विभाग की सचल दल टीम ने बांसी कस्बा के रानीगंज तिराहे के पास चेकिंग के दौरान गुटका से भरा एक बोलेरो पकड़ बांसी पुलिस सौंप दिया है। मंगलवार को सचल दस्ता रानीगंज तिराहे पर चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान एक गुटका से भरी बोलेरो वाहन पहुंची। जिसके पास गुटके का कोई वैध पेपर, बिल आदि अभिलेख नहीं मिलने पर टीम ने गुटके से लदी बोलेरो को बांसी पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है।
कोतवाल अनुज सिंह ने बताया कि राज्यकर विभाग के अधिकारियों ने गुटके से भरी बोलेरो को सुपुर्दगी में दिया। मामलें की जांच राज्यकर विभाग कर रहा है। राज्यकर सचल दस्ता के प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर रूद्रशेखर राय ने बताया कि पकड़े गए सात बोरी गुटखा के पैकेट में पांच बोरी मीठी सोपारी और दो बारी जर्दा था। जिनके अभिलेख नहीं होने पर पुलिस को सौंप दिया गया है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद