फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MLC election vote today

एमएलसी चुनावः मतदान आज

Wed, 02 Mar 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Wed, 02 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
जिले के 14 ब्लॉकों में बनाए 14 मतदान केन्द्रों पर एमएलसी चुनाव के लिए आज वोट पड़ेंगे। इसकी सभी तैयारियां बुधवार को पूरी कर ली गई। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन


इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जिले के 2024 मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। प्रत्येक बूथ पर केंद्रीय बैंकों के कर्मचारियों को माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


ऑडियो के साथ सीसी टीवी कैमरे भी बूथों पर लगाए गए हैं।मतदान के लिए कलेक्ट्रेट सभागार से मतदान सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया गया। जिलाधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने मतदान कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कोई भी परेशानी हो तत्काल जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट से संपर्क करें। किसी भी तरह विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर उपस्थिति दर्ज करा दी थी।


सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट ने भी बूथों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हर बूथ पर माइक्रो प्रेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के लिए प्रशासन कटिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed