{"_id":"66e4a0cccf9ea3d9500a56cd","slug":"mlas-remained-on-strike-even-for-the-fourth-daynothing-worked-out-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-124007-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे विधायक...नहीं बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे विधायक...नहीं बनी बात
Sat, 14 Sep 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी को हटाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं विधायक
लोग भी कयास लगा रहे हैं कि क्या होगा धरना का परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ क्षेत्र से अपना दल (सोनेलाल) के विधायक विनय वर्मा ने चौथे दिन शुक्रवार को धरना दिया। नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष विधायक के धरना में उनके समर्थकों का आना जाना लगा रहा। विधायक और जनप्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान धरना समाप्त होने पर सहमति नहीं, जबकि जिले के लोग भी धरना के परिणाम को लेकर कयास लगा रहे हैं।
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि पुलिस की ओर से फरियादियों का ही उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने जनता के हित में लड़ाई शुरू की है। जब तक पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह को हटाया नहीं जाएगा, तब उनका धरना जारी रहेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, बांसी विधायक व पूर्व मंत्री जय प्रताप सिंह एवं विधायक श्यामधनी राही और विधायक के बीच मोबाइल फोन पर बातें हुई, लेकिन धरना समाप्त होने पर बात नहीं बनी। विधायक अड़े हैं कि कार्रवाई हो, तभी धरना स्थल से हटेंगे। विधायक ने कहा कि आश्वासन नहीं, बल्कि कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -
विधायक का धरना देना शर्मनाक
कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक रवींद्र नाथ उर्फ पप्पू चौधरी ने भी विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा और पुलिस अधीक्षक की लड़ाई में कूद गए हैं। उन्होंने शहर एक होटल में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि सत्ता पक्ष के विधायक का धरना देना शर्मनाक है। विधायक ऐसा होना चाहिए, जिसकी बात सुनी जाए। विधायक की कार्यशैली व व्यवहार में ही कोई कमी है, यहीं कारण है कि अधिकारी विधायक की बात नहीं सुन रहे हैं, क्योंकि पहले भी उनके खिलाफ आरोप लग चुके हैं।
इस मामले में विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मुझे पता नहीं कि पप्पू चौधरी किसके इशारे पर हमारे खिलाफ बयान दे रहे हैं। मैंने जनता का उत्पीड़न रोकने की लड़ाई शुरू की है तो वे राजनीति कर रहे हैं।