फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MLA complains to SP about six police station officers

Siddharthnagar News: विधायक ने छह थानेदारों की एसपी से की शिकायत

Sat, 15 Jun 2024 05:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 15 Jun 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
MLA complains to SP about six police station officers
- फरियादियों की नहीं सुनते थानेदार, कार्य में करते हैं लापरवाही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तुलसियापुर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने एसपी को पत्र लिखकर छह थानेदारों की शिकायत की है। पत्र में बताया कि जनता की ओर से आए दिन थाना प्रभारियों की शिकायत की जाती है। थाना प्रभारियों की ओर से एफआईआर लिखने में कोताही बरतने का आरोप भी विधायक ने लगाया। उन्होंने एसपी से ऐसे थाना प्रभारियों के साथ सख्ती बरतने की बात भी कही।

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने शुक्रवार को पत्र लिखकर बताया कि आए दिन शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ढेबरुआ, शोहरतगढ़, चिल्हिया, कठेला समय माता व मिश्रौलिया क्षेत्र के लोग उन्हें सूचना देते हैं कि उनके थाना प्रभारी एफआईआर नहीं लिखते। विपक्षियों से समझौता करने का दबाव बनाते हैं, जिसके कारण स्थिति यहां तक खराब हो चुकी है कि पीड़ित जनता थाने पर नहीं जाना चाहती, जिसके चलते उसे न्याय नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मैंने कई बार शिकायत मिलने पर संबंधित थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा भी, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। भूमि विवाद, अवैध भूमि पर जबरन कब्जा के साथ हत्या, लूट और अवैध मिट्टी व बालू खनन में संलिप्त अपराधियों को खुला संरक्षण प्रदान किया जा रहा है और उच्च स्तर पर कोई सुनवाई न होने से लोग निराश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने एसपी से विधानसभा क्षेत्र के पांचों थानों के प्रभारियों से पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने में मदद करने का निर्देश जारी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed