{"_id":"6a1b53fa321597029303fb5c","slug":"mla-complains-about-delay-in-road-construction-work-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-159039-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विधायक ने की सड़क निर्माण कार्य में देरी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विधायक ने की सड़क निर्माण कार्य में देरी की शिकायत
Sun, 31 May 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 31 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। विधायक विनय वर्मा ने पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता बस्ती से सड़क परियोजनाओं के निर्माण कार्य में विलंब होने की शिकायत की है। भेजे शिकायती पत्र में विधायक का कहना है कि शोहरतगढ़ क्षेत्र में उनके प्रस्ताव पर शासन से स्वीकृत सड़कों के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी मांगने पर पीडब्ल्यूडी की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं उपलब्ध कराई जाती है। विधायक विनय वर्मा ने पीडब्ल्यूडी के बस्ती मंडल के मुख्य अभियंता आनंद कुमार से शिकायत किया है कि उनके प्रयास से विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए शासन की ओर से धनराशि स्वीकृत हुई है, लेकिन कई कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हो सके हैं और कई अधूरे हैं। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2022 से लगातार विभागीय अधिकारियों से स्वीकृत परियोजनाओं, धनराशि, टेंडर प्रक्रिया एवं निर्माण कार्यों की प्रगति संबंधी जानकारी मांगते रहे हैं किंतु प्रांतीय खंड द्वारा अपेक्षित विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया। निर्माण खंड द्वारा कुछ परियोजनाओं का भूमिपूजन कराया गया है, लेकिन अधिकांश कार्यों की वर्तमान स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन