फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Missionary schools in Bansi area accused of conversion

Siddharthnagar News: बांसी क्षेत्र के मिशनरी स्कूलों पर धर्मांतरण कराने का आरोप

Sat, 01 Jul 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 01 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Missionary schools in Bansi area accused of conversion
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील में शनिवार को समाधान दिवस के दौरान हियुवा के पदाधिकारियों ने एसडीएम प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंप कर नगर से सटे तीन मिशनरी स्कूल प्रबंधन पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि बांसी क्षेत्र के तीन अंग्रेजी माध्यम के स्कूल शिक्षा की आड़ में धर्मांतरण करवाने का प्रयास कर रहे हैं। योजनाबद्ध तरीके से रविवार व शुक्रवार को उक्त विद्यालयों में प्रार्थना सभा के माध्यम से गरीब व दलित हिंदुओं को रुपयों का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह कार्य वर्षों से गुपचुप तरीके से किया जा रहा है लेकिन प्रशासन मौन बना हुआ है। यहां के पादरी क्षेत्र के कुछ दलित बस्तियों में भी जाकर प्रार्थना सभा करवाते हैं। उन्होंने प्रशासन से अविलंब इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में सभासद पप्पू मौर्या, प्रमोद कुमार,संदीप कुमार,पंकज शर्मा, सचिन पटवा, विवेक कुमार, अतुल त्रिपाठी, सर्वेश कुमार,रवि गुप्ता आदि शामिल रहे। इटवा तहसील सभागार में समाधान दिवस के दौरान ग्राम रमवापुर सीर निवासी मुस्तफा ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव के ही लोगों पर उनकी निर्माणाधीन दीवार गिराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कहा कि दो दिन पूर्व उन्होंने दीवार का निर्माण कराया था। शुक्रवार की रात को गांव के कुछ लोगों ने गोलबंदी कर उनकी दीवार गिरा दी। मना करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। मौके पर मौजूद एसपी अमित कुमार आनंद एसओ इटवा को मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके अलवा तहसील क्षेत्र के ही ग्राम कठेला गर्वी निवासी पुजारी ने गांव के ही एक शख्स पर सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed