फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mission Shakti 5.0: Daughter-in-law and daughter-in-law conferences were held across the district, women were made aware.

मिशन शक्ति 5.0 : जिलेभर में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को किया गया जागरूक

Mon, 06 Apr 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti 5.0: Daughter-in-law and daughter-in-law conferences were held across the district, women were made aware.
- बांसी, ढेबरुआ, गोल्हौरा, डुमरियागंज, पथरा बाजार व लोटन क्षेत्रों में चलाया गया अभियान
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बहू-बेटी सम्मेलन, जनचौपाल और विशेष कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में यह अभियान संचालित किया गया। थाना बांसी क्षेत्र के ग्राम शास्त्रीनगर, थाना ढेबरुआ के ग्राम ढेबरुआ, थाना गोल्हौरा के ग्राम धुसिया, थाना डुमरियागंज के ग्राम सिरसिया, थाना पथरा बाजार के ग्राम सिसवा तथा थाना लोटन के ग्राम सहिला में कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों में पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, छेड़छाड़, साइबर अपराध और एंटी रोमियो अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही गुड टच और बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया गया। अभियान के दौरान सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस, 101 अग्निशमन व 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में बताया गया।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें। कार्यक्रम के अंत में पंफलेट वितरित कर जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed