Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Misinformation about murder sparks anger, 13 reported injured in fight

Siddharthnagar News: हत्या की गलत सूचना पर भड़का गुस्सा, मारपीट में 13 पर रिपोर्ट

Mon, 08 Jun 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Misinformation about murder sparks anger, 13 reported injured in fight
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेवा मुस्तहकम गांव का मामला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेवा मुस्तहकम गांव में एक चौकीदार की बहू रीना की फर्जी सूचना से बवाल मच गया। मायके वालों से फोन कर उसने बेटी की हत्या की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही गुस्साए मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर जमकर मारपीट की। बाद में लड़की के जिंदा मिलने पर मामला शांत हुआ। लेकिन, मामला थाने पहुंच गया। पुलिस 13 पर शांतिभंग की आशंका में चालान कर मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेवा मुस्तहकम गांव निवासी रीना पुत्री कृपाराम की शादी तीन साल पहले भवानीगंज थाना क्षेत्र के अनिल निवासी सोनबरसा से हुई थी। गांव के चौकीदार पृथ्वीपाल की बहू ने रीना के मायके फोन कर बताया कि उसकी हत्या कर दी है। खबर सुनते ही मायके पक्ष के दर्जन भर लोग ससुराल पहुंच गए और अनिल और उसके परिजनों से मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर गांव वाले इकट्ठा हो गए। इसी बीच रीना को सही-सलामत देखकर मायके वाले हैरान रह गए। पूछताछ में पता चला कि घर में बीती रात मामूली कहासुनी हुई थी। चौकीदार पृथ्वीपाल ने बाद विवाद के चलते फर्जी सूचना दे दी। दोनों पक्षों को पुलिस थाने लेकर आई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने बताया कि लड़की के मायके के आठ और ससुराल के पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed