फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Miscreants fired at the mayor in Nepal, he narrowly escaped

Siddharthnagar News: नेपाल में मेयर पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे

Sat, 19 Apr 2025 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Miscreants fired at the mayor in Nepal, he narrowly escaped
- सीमा से सटे सुद्धोधन गाऊ पालिका मेयर पर चली गोली- हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के शुद्धोधन ग्रामीण नगर पालिका के चेयरमैन कमले शरण चौधरी पर बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। गनीमत रही कि वह बच गए। मेयर पर हमले के बाद बाॅर्डर तक सनसनी फैल गई है। पुलिस की कई टीमें हमले के पीछे के कारण और हमलावरों की पहचान में जुटी है। इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह घटना मायादेवी ग्रामीण नगर पालिका नंबर नौ के पकड़ी स्थित उनके निजी आवास पर रात करीब 12:30 बजे घटी।


कपिलवस्तु जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक मोहन मणि अधिकारी के अनुसार चौधरी को बृहस्पतिवार रात शुद्धोधन ग्रामीण नगर पालिका के चेयरमैन कमले शरण चौधरी घर से बाहर निकले थे। इसी बीच बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। हालांकि गोली लगी नहीं और वह बच गए। बदमाश फरार हो गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान एक खोखा मिला है। घटना के दौरान कथित तौर पर लाइटें भी बंद कर दी गई थीं, जिससे हमलावर की पहचान करना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया। बताया कि घटना की जांच जारी है और अपराधी की पहचान के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed