{"_id":"62bf3ca9ced92568e65e49ba","slug":"minor-raped-case-registered-against-accused-siddharthnagar-news-gkp442310679","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी नेपाल का रहने वाला है। वह पीड़िता के गांव में किराए के मकान में रहता था।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक, नेपाल का एक व्यक्ति उसके गांव में किराए पर कमरा लेकर रहता है। बुधवार रात बेटी किसी कार्य से बाहर निकली। इसी बीच उसने उसे पकड़ लिया। उसके बाद दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी उनकी बेटी ने घर पर आकर दी। इस मामले में पीड़िता की मां ने चिल्हिया पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ रोजेश कुमार मौर्य ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।