{"_id":"66a94fe6cccc2ffe930d5514","slug":"middle-aged-man-dies-after-being-hit-by-tractor-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-121714-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर अधेड़ की मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर अधेड़ की मृत्यु
Wed, 31 Jul 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
उसका बाजार। थानाक्षेत्र क्षेत्र पकड़ी चौराहे के पास गोरखपुर -सिद्धार्थनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आने से एक अधेड़ की मृत्यु हो गई। सदर थानांतर्गत परसा महापात्र निवासी सुरेश (50) मंगलवार की सुबह साइकिल से मजदूरी करने पकड़ी जा रहे थे। पकड़ी उपकेंद्र के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर सहित दुर्घटना होते ही मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। हल्का उपनिरीक्षक रामजी यादव ने बताया कि ट्रैक्टर और ड्राइवर की खोज की जा रही है, अभी तक तहरीर भी नहीं मिला है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन