फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mid-day-meal has not give to Students

विद्यालय बच्चों को नहीं मिल रही भोजन, अभिभावकों का आरोप

Thu, 16 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mid-day-meal has not give to Students
बच्चों को नहीं मिल रहा मानक के अनुसार मध्याह्न भोजन
विज्ञापन

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। ब्लॉक क्षेत्र के बोकनार प्राथमिक विद्यालय पर मिड-डे मील व स्कूल की व्यवस्था का बुरा हाल है। अभिभावकों का आरोप है कि मानक के अनुसार भोजन भी बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। प्रधानाध्यापक सहित सहायक शिक्षक भी स्कूल से लापता रहते हैं। केवल दो सहायक महिला शिक्षिकाओं के भरोसे विद्यालय चल रहा हैं। मामले को लेकर बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील सहित अभिभावकों ने बीएसए को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व अभिभावकों के मुताबिक ग्राम पंचायत टेकनार के टोला बोकनार प्राथमिक विद्यालय पर बार-बार चेतावनी के बाद भी मिड-डे मील में सुधार नहीं हो रहा है। किसी भी दिन मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं बनता है और प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक विद्यालय से लापता रहते हैं। केवल दो सहायक शिक्षिका विद्यालय में उपस्थित रहती हैं।
विज्ञापन

अभिभावक नंदलाल, प्रहलाद, शिवनाथ, विजय यादव, मनोज संदीप, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह ने बीएसए को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार मौर्य ने कहा कि मैं ऑनलाइन छुट्टी पर हूं। सहायक अध्यापक आनंद गौड़ संकुल प्रभारी बना दिए गए हैं। कई विद्यालयों के डीबीटी डाटा कार्यभार देख रहे हैं। विद्यालय के शिक्षकों में कुछ अनबन चल रहा हैं, जिसको लेकर अपना स्थानांतरण करवाने के लिए बीएसए को पत्र भेज दिया हूं। मामले में राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed