फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MGPG defeated Digvijaynath College by 40 runs

कुश्ती ट्रायल: केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए आठ खिलाड़ियों ने किया क्वालिफाई

Thu, 14 Mar 2024 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
MGPG defeated Digvijaynath College by 40 runs
गोरखपुर।
विज्ञापन

प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेज और हॉस्टल में प्रवेश के लिए रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-15 प्रदेशीय बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ियों को केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर 2024-25 में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार को छह खिलाड़ियों ने अगले राउंड के लिए क्वालिफाई किया।

बुधवार को सुबह 10 बजे के बाद खिलाड़ियों का वजन हुआ। तीन बजे से प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पहलवान और जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंद्र विजय सिंह और जनार्दन सिंह ने किया। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों से आए खिलाड़ियों ने मैट पर दांव दिखाए। 42 किलोग्राम में गाजियाबाद के अर्जुन चौधरी और मऊ के शिवम यादव, 46 किलो में वाराणसी के इकबाल, 50 किलो में मऊ के आयुष यादव और आजमगढ़ के सुरदीप सैनी, 54 किलोग्राम में गाजीपुर के चेतन चौहान, 58 किलो में मिर्जापुर के श्लोक और 69 किलोग्राम में अलीगढ़ के तुषार चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, विजय बहादुर सोनकर, जवाहर लाल यादव, कर्मवीर सिंह, अमरनाथ यादव, ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed