फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Met the Chief Minister for the development of the city

Siddharthnagar News: नगर के विकास के लिए मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Mon, 05 May 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Met the Chief Minister for the development of the city
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलते नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ उमा अग्रवाल व इनके पति रवि अग्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल व उनके प्रतिनिधि पति रवि अग्रवाल ने विस्तारित क्षेत्र के विकास को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने नगर के विस्तारित क्षेत्रों में विकास कार्य के लिए मांग पत्र सौंपा।
उमा अग्रवाल ने कहा कि सीमा विस्तार से पहले नगर की आबादी 22 हजार थी। इस समय 34 हजार है। धन के अभाव में नाली, सड़क, पेयजल, स्वच्छता आदि विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र से आपका लगाव रहता है। नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित वीरेंद्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं संपन्न होती हैं।
विज्ञापन

धन के अभाव में स्टेडियम का आधुनिकीकरण ठप है। खेल प्रतियोगिताओं को समुचित ढंग से संपन्न कराने के लिए तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा। इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए मुख्यमंत्री ने दो करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed