फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Meritorious students were honored

Siddharthnagar News: मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Thu, 29 Feb 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 29 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक् के अहिरौला में संचालित स्वामी विवेकानंद पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने कई विज्ञान के मॉडलों जैसे प्रकाश संश्लेषण, स्वच्छ भारत अभियान, वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ पर मॉडल बनाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपना दल एस विधानसभा अध्यक्ष रामदास मौर्या ने बताया कि विधायक निधि से बच्चों के खेलने के लिए मधवापुर में तीन एकड़ में मिनी स्टेडियम बनेगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे रोजाना अभ्यास कर अपनी प्रतिभा के बल पर देश व क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा देता है जो बेहद सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन

प्रबंधक बंशीलाल चौधरी ने कहा एक शिक्षण संस्थान द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है। यह संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य,कृषि आदि विषय पर कार्य करती है। प्रधानाचार्य सुनील केसी ने कहा 28 फरवरी ही वह दिन है जब दुनिया भर में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने अपनी खोज रमन इफेक्ट की घोषणा की थी। इस खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबल पुरस्कार मिला था। इस दौरान रामजी मिश्रा, पंकज यादव, कुलदीप चौधरी, शिवलाल यादव, घनश्याम मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed