फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mercury 6.8: Visibility 10 meters, dense fog increased the problem

पारा 6.8: दृश्यता 10 मीटर, घने कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत

Thu, 25 Jan 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Jan 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Mercury 6.8: Visibility 10 meters, dense fog increased the problem
सिद्धार्थनगर। ठंड ने एक बार फिर पूरे तराई क्षेत्र को आगोश में ले लिया। पछुआ हवा की रफ्तार थमी तो कोहरे चादर से जनपद लिपट गया। कोहरे की स्थिति यह रही कि दृश्यता मात्रा 10 मीटर रही। इससे वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग गया। तापमान के आंकड़ों पर गौर करें तो मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान सात डिग्री लुढ़कर का 19 से 12 पर आ पहुंचा तो वह न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़कर छह दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले तीन दिन तक इस प्रकार की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से जिले में ठंड का कहर जारी है। मंगलवार दोपहर बाद धूप हुई तो लोगों ने कुछ राहत महसूस किया। लेकिन शाम होते ही कोहरा शुरू हुआ जो सुबह तक चादर की तरह से पूरे तराई क्षेत्र को अपनी आगोश में ले लिया। हालत यह हुई की दृश्यता 10 मीटर रही। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार रुक सी गई। सड़क पर सुबह 11 बजे तक वाहन चालक लाइट जलाकर चलते हुए नजर आए। हिला देने वाली ठंड में बच्चों को विद्यालय पहुंचने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

तापमान के आकड़ों पर गौर करें तो न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतन 19 और न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया गया था। सात डिग्री अधिकतम तो एक डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मौसम का यही हाल रहेगी। पारा में और गिरावट होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं- उसावां रोड का जर्जर मार्ग। संवाद

बदायूं- उसावां रोड का जर्जर मार्ग। संवाद

बदायूं- उसावां रोड का जर्जर मार्ग। संवाद

बदायूं- उसावां रोड का जर्जर मार्ग। संवाद

बदायूं- उसावां रोड का जर्जर मार्ग। संवाद

बदायूं- उसावां रोड का जर्जर मार्ग। संवाद

बदायूं- उसावां रोड का जर्जर मार्ग। संवाद

बदायूं- उसावां रोड का जर्जर मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed