फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   memorandom given to DM

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 01 Sep 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
memorandom given to DM
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम संजीव रंजन को ज्ञापन सौपते क्षेत्र पंचायत सदस्य। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मनरेगा से काम नहीं मिलने की शिकायत जिलाधिकारी संजीव रंजन से की है। उन्होंने इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। शीघ्र समस्या का निस्तारण नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह की अगुवाई में जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2022-23 में अभी तक कोई स्वीकृति नहीं मिली। इसके कारण क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। काम नहीं मिलने के कारण अधिकांश मजदूर पलायन करने के लिए मजबूर हैं। प्रदेश का अति पिछड़ा जनपद होने के कारण यहां के अधिकांश लोगों का जीवन यापन दैनिक मजदूरी पर ही निर्भर है। मनरेगा से कार्य नहीं मिलने पर जहां मजदूरों को समस्या हो रही है, वहीं क्षेत्र का विकास भी प्रभावित हो रहा है। इस दौरान दिग्विजय सिंह, सत्येंद्र द्विवेदी, इरफान, लक्ष्मण यादव, राजू, चंचल यादव, सफी मो. चिन्नी लाल, रमेश आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed