फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   member upset with stray animals

तहसील समाधान दिवस : सभासद आवारा पशुओं से परेशान

Sat, 03 Jun 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Jun 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
member upset with stray animals
बांसी तहसील कार्यालय सभागार मे सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद सुनते डीएम संजीव रंजन, एसपी अमित
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील सभागार में शनिवार को डीएम संजीव रंजन की अध्यक्षता व एसपी अमित कुमार आनंद की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एक सभासद ने आगे बढ़कर कहा कि डीएम साहब! मोहल्ले में आवारा पशु खुले में घूम रहे हैं। घरों में भी घुस जा रहे हैं। इनसे किसी तरह से मुक्ति दिलाइए। क्योंकि मोहल्ले के लोग बहुत परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

बांसी तहसील सभागार में जिलाधिकारी संजीव रंजन जन समस्याओं को सुन रहे थे। एक-एक करके फरियादी अपनी समस्या गिना रहे थे। इसी बीच सभासद अकरम पप्पू ने पेश होकर अशोकनगर वार्ड सहित पूरे नगर में तेजी से बढ़ रही आवारा पशु की संख्या और इनके आतंक से हो रही लोगों की परेशानी से जिलाधिकारी को अवगत कराया। साथ ही इस पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सूअर 24 घंटे आबादी में घूमते रहते हैं और लोगों के घरों में घुस जाते हैं। जिससे आमजन मानस को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत सुनने के बाद के जिलाधिकारी ने समस्या के समाधान के लिए ईओ नगर पालिका व कोतवाल को निर्देश दिया। इसके अलावा ज्यादातर मामला राजस्व विभाग के पेश हुए, जिसमें पैमाईश से संबंधित अधिक थे। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 68 मामले पेश हुए, जिसमें राजस्व 31, पुलिस विभाग से संबंधित 11, विकास 4, लोक निर्माण विभाग 1, विद्युत 6, चकबंदी 6, नगर पालिका 5, सिंचाई 1, पंचायती राज 1, पूर्ति 1, ट्यूबेल 1 प्रकरण शामिल था।
विज्ञापन

इसमें राजस्व 4, विद्युत व सिंचाई के एक एक कुल 6 मामले का निस्तारण मौके पर हो गया। प्रार्थना पत्र को जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एजाजुल हक खान, तहसीलदार संजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed