{"_id":"590617c34f1c1bcd3a4415d5","slug":"meeting-of-cooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रसोइयों का उत्पीड़न बंद हो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रसोइयों का उत्पीड़न बंद हो’
siddharthnagar
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसा।
मिड-डे-मील-रसोइया कर्मचारी यूनियन (सीटू) की बैठक रविवार को तुलसियापुर स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई। रसोइयों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उसके समाधान के लिए आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई।
बैठक में सीटू के जिला संयोजक विजयनाथ तिवारी ने कहा कि रसोइयों के नवीनीकरण में शासनादेश का पालन प्रधानाध्यापक और ग्रामप्रधान नहीं कर रहे हैं। कई स्थानों पर रसोइयों से भी बच्चे का विद्यालय में नामांकन मांगा जा रहा है। पूर्व में कार्यरत रसोइयों को गंवई राजनीति के चक्कर में जबरिया निकाला जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मध्याह्न भोजन प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देश का पालन नहीं किया गया तो संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष पंकज प्रसाद गौड़ ने कहा कि ब्लॉक में विभिन्न विद्यालयों में तैनात अधिकांश रसोइयों के नवंबर से अप्रैल तक के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। रसोइयों के नवीनीकरण की जगह उन्हें असंवैधानिक रूप से हटाकर नया चयन किया जा रहा है, जो गलत है। बैठक में दुरपाती, जल्ला देवी, शांति, जुगुरा, कलावती, चंपा, मन्नी देवी, लक्ष्मी, पार्वती, श्यामा, धनपाती, विमला, पूनम, कंचन, इंद्रावती, दधिबल, रामनाथ, जानकी, दुर्गावती, राधेश्याम आदि मौजूद रहीं।
राजेंद्र गौड़ दोबारा बने रसोइया संघ के जिलाध्यक्ष
सिद्धार्थनगर।
उत्तर प्रदेश मध्याह्न भोजन रसोइया कर्मचारी संघ का सम्मेलन रविवार को जयकिसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में हुआ। इसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजेंद्र गौड़ को दोबारा जिलाध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि रसोइया कर्मचारियों के साथ अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो बीएसए कार्यालय का घेराव भी होगा। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री श्रीपति मौर्य ने कहा कि रसोइयों को हटाया गया तो इसका पुरजोर होगा। कर्मचारी महासंघ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगा। किसी भी हाल में शोषण व अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान गठित नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से काशीराम गौड़ को जिला संरक्षक, राजेंद्र गौड़ को जिलाध्यक्ष, रामउजागिर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विरेंद्र गौड़ संगठन मंत्री, रामसेवक व बुद्धिराम प्रचार मंत्री, रीतू मिश्रा जिला मंत्री चुना गया। इस दौरान रिंकू पाल, ऊषा देवी, रूपा देवी, माधुरी, शांती, जमुना प्रसाद, बुद्धिराम गौड़, प्रेमा देवी, गंगोत्री देवी, ज्ञानमती, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे।