फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   meeting against sdm

एसडीएम की कार्यशैली पर अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल

Wed, 06 Apr 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
meeting against sdm
एसडीएम की कार्यशैली पर अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल
विज्ञापन

- कार्यकारिणी की बैठक में स्थानांतरण की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्घार्थनगर। सिविल-सिद्धार्थ बार एसोसिएशन की बुधवार को आयोजित बैठक में एसडीएम नौगढ़ की कार्यशैली पर अधिवक्ताओं ने सवाल उठाते हुए विरोध जताया।
अध्यक्ष अंजनी कुमार दूबे और महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ल की मौजूदगी में कार्यकारिणी सदस्यों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से एसडीएम नौगढ़ और उनके पेशकार द्वारा अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। प्रत्येक पत्रावलियों में पैसे की मांग किए जाने की शिकायत लगातार मिल रही है। भ्रष्टाचार के चलते तारीख पर तारीख लगाकर दौड़ाने की बात भी कही जा रही है। एसडीएम के पास मौजूदा समय में नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी का भी कार्यभार है इसलिए वह अपने कोर्ट में कम ही मौजूद रहते हैं।

बैठक में न्यायालय से एसडीएम और पेशकार को हटाए जाने की मांग की गई। सात अप्रैल से न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय भी लिया गया। इस दौरान रामचंदर चौधरी, सच्चिदानंद झा, संतोष कुमार मिश्र, शेषमणि प्रजापति, मनीष मणि त्रिपाठी, रामनारायन त्रिपाठी, राजेश भट्ट, नफीस हैदर रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed