फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Medicines performed by drug dealers

दवा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 May 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 May 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Medicines performed by drug dealers
हड़ताल के चलते बंद पड़ी शहर की दवा दुकानें। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। ऑल इंडिया केमिस्ट-ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को जिले की दवा की दुकानें बंद रहीं। दवा व्यापारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर विभिन्न मांगों से संबंधित केंद्र व राज्य सरकार को प्रेषित किया। पूरे जिले में 500 से अधिक दवा की दुकानें बंद रहीं। इससे करीब तीन करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा किया गया है। हालांकि हड़ताल के दौरान भी मरीजों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सहमति से कुछ दुकानें खुली रखी गई।
विज्ञापन

दवा विक्रेता समिति सिद्धार्थनगर के बैनर तले नगर के सभी दवा व्यापारी सांड़ी तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। व्यापारियों ने केंद्रीय ई-पोर्टल व ऑनलाइन फार्मेसी को लेकर विरोध जताया। उनका कहना था कि प्रस्तावित ई-प्लेटफार्म लागू होने के बाद सभी दवा निर्माताओं, थोक व फुटकर व्यापारियों को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रोजाना की खरीद-बिक्री का डाटा ऑनलाइन उपलब्ध कराना होगा। ई-प्लेटफार्म पर ग्रामीण क्षेत्रों में दावा के दुकानदारों के समक्ष दिक्कतें बढ़ेंगी। लिहाजा इस प्रक्रिया को खत्म किया जाए।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट व ड्रग लाइसेंस के नवीनीकरण में उत्पीड़न पर भी अंकुश लगाए जाए। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष अफजाल अनवर खां, रामचंद्र गुप्ता, शैलेश कुमार पांडेय, मुश्ताक अहमद, लालचंद गुप्ता, संजय अग्रहरि, नीलेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अवधेश मिश्र, सत्येंद्र गुप्ता, शैलेंद्र चौरसिया, संजय यादव, रामकुमार शर्मा, धु्रवचंद यादव, अनिरुद्ध राय, बृजभूषण पांडेय, अब्दुल मन्नान, संजय जायसवाल, मनोज जायसवाल, सरफराज अहमद, कमलेश दुबे, अपरबल पांडेय, राजेश अग्रवाल, अवधेश मिश्र और अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed