{"_id":"66a2b812d638ff93ae080bf5","slug":"medicines-found-flowing-in-saryu-canal-adjacent-to-badhni-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-121444-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बढ़नी से सटे सरयू नहर में बहती मिलीं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बढ़नी से सटे सरयू नहर में बहती मिलीं दवाएं
Fri, 26 Jul 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
सरयू नहर में बहती हुई दवा
वायरल वीडियो बढ़नी कस्बे से सटे सरयू नहर
संवाद न्यूज एजेंसी
ढेबरुआ। बढ़नी कस्बे से सटे मुड़िला डिहवा के पास से गुजरी सरयू नहर में भारी मात्रा में दवाएं, इंजेक्शन एवं सिरप आदि बहता हुआ दिखाई दिया। दवाई इतनी मात्रा में थी कि सरयू नहर के पुल से धनौरा बुजुर्ग, जिगिनिहवा उर्फ धनौरी टीसम, गुलरी आदि गांवों तक लगभग दो किमी तक फैली थी। वहां से जो भी गुजर रहा था वह अपने मोबाइल फोन में वीडियो बनाकर वायरल कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, कस्बे से सटे सरयू नहर में मुड़िला डिहवा हाईवे पुल से लेकर दो किलोमीटर के दायरे में नहर में बृहस्पतिवार को दिन में भारी मात्रा में दवाएं, इंजेक्शन एवं सिरप बहता हुआ दिखाई दिया। जैसे-जैसे नहर के आस पास के गांवों में दवाएं, इंजेक्शन एवं सिरप बहने की सूचना ग्रामीणों तक पहुंची। आसपास के लोग उसे देखने के लिए पहुंचे। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उन्होंने दवाओं को निकलवाया तो उसमें कई कंपनियों की एक्सपायरी दवाएं दिखाई दी। लोगों का कहना है इतनी भारी मात्रा में बह रहीं दवाएं नहर में फेंकने से नहर के जल जीव एवं अन्य नुकसान पहुंच सकता है।
इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी अविनाश चौधरी का कहना है उन्हें नहर में बहती हुई दवाएं की जानकारी जैसे मिली मौके पर जाकर उनको देखा तो कई कंपनियों की एक्सपायरी दवाएं, इंजेक्शन एवं सिरप थे।