फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Medical college named after Madhav Babu

माधव बाबू के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण

Mon, 25 Oct 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Medical college named after Madhav Babu
माधव बाबू के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर इलेक्ट्रानिक बटन दबाकर प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया। पीएम ने 227 करोड़ रुपये के बजट से जिले में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया। साथ ही 2329 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों का भी लोकार्पण किया। सभी मेडिकल कॉलेज का नामकरण महान विभूतियों के नाम पर हुआ है।

सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज का नाम माधव प्रसाद त्रिपाठी, देवरिया में मेडिकल कॉलेज महर्षि देवरहा बाबा, गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज महर्षि विश्वामित्र, मिर्जापुर में मेडिकल कॉलेज मां विंध्यवासिनी, प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज डॉ. सोनेलाल पटेल, एटा में मेडिकल कॉलेज वीरांगना अवंतीबाई लोधी, जौनपुर में मेडिकल कॉलेज पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह, फतेहपुर में मेडिकल कॉलेज अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियांव सिंह के नाम पर किया गया है। हरदोई में भी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed