फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Medical college got recognition of 100 seats

मेडिकल कॉलेज को मिली 100 सीटों की मान्यता

Thu, 14 Oct 2021 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Medical college got recognition of 100 seats
मेडिकल कॉलेज को मिली 100 सीटों की मान्यता
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। नेशनल मेडिकल कमीशन की टीम ने वर्चुअल राउंड के बाद मेडिकल कॉलेज को मान्यता दे दी है। एमबीबीएस में 100 सीटों में प्रवेश के लिए मान्यता प्राप्त हुई है। मेडिकल छात्र-छात्राओं के प्रवेश के बाद चिकित्सा शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होने की संभावना है।
नेशनल मेडिकल कमीशन की टीम ने बृहस्पतिवार की देर शाम प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव को पत्र भेजकर मान्यता दे दी। नीट यूजी के काउंसिलिंग के दौरान एमबीबीएस की सीट पर प्रवेश होगा। एनएमसी की टीम के तीन अगस्त से दो दिवसीय दौरे के बाद मेडिकल कॉलेज के मानक पूरे किए गए। वर्चुअल राउंड में टीम के सदस्यों ने अधूरे कार्यों को पूरे करने का वीडियो देखा और संतुष्ट होने पर मान्यता प्रदान कर दी। संयुक्त जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

इस कारण मान्यता के मानक पूरे करने में आसानी हुई। ओपीडी और भर्ती मरीजों की बेड संख्या पूरी होने के साथ पैथोलॉजी, ब्लड बैंक एवं रेडियोलॉजी जांच की सुविधाएं हैं। 49 फैकल्टी के साथ सीनियर एवं जूनियर रेजीडेंट की नियुक्ति हुई है, जबकि आउट सोर्सिंग के माध्यम से पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्तियां हो रही हैं। मेडिकल छात्र-छात्राओं के प्रवेश के बाद शहर में इलाज की सुविधा और बेहतर होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने कहा कि नेशनल मेडिकल कमीशन की मेडिकल असेस्मेंट एंड रेडिंग बोर्ड ने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों की मान्यता प्रदान कर दी है। नए सत्र में एमबीबीएस में प्रवेश होगा। मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन की तैयारी की जा रही है।

मान्यता न होने के कारण टला था पीएम का कार्यक्रम
मेडिकल कॉलेज की मान्यता नहीं होने के कारण जुुलाई में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम टल गया था। उद्घाटन कार्यक्रम टलने के बाद तीन व चार अगस्त को नेशनल मेडिकल कमीशन की टीम ने मेडिकल कॉलेज का कॉलेज का निरीक्षण किया था। उसके बाद मानक के अनुसार कार्य पूरे गए और वर्चुअल राउंड के बाद मान्यता प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed