फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   medical collage

मेडिकल कॉलेज के निर्माण की गुणवत्ता की जांचेगी राज्य स्तरीय टीम

Wed, 16 Sep 2020 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
medical collage
- समीक्षा बैठक में सीएम ने बौद्ध सर्किट को गति देने और कालानमक खेती को बढ़ावा देने का निर्देश
विज्ञापन

- सामुदायिक शौचालय निर्माण में शिथिलता पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बस्ती मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत हुई। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने संबंधित अफसर के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही राज्य स्तरीय टीम से जांच कराने की घोषणा की। सीएम ने बौद्ध सर्किट के विकास कार्यों को गति देने के साथ ही जीरो बजट पर कालानमक की खेती को बढ़ावा देने का निर्देश दिया।
विकास भवन के एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग से बस्ती मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कोविड-19 के तहत हुए कार्यों की तारीफ की। कहा, वैक्सीन आने तक बचाव ही उपाय पर जोर दिया जाए। सड़क सुरक्षा अभियान से कोविड-19 को जोड़ते हुए ध्वनि विस्तारक के जरिए व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाया जाए। सिद्धार्थनगर में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाओं का जिक्र करते हुए सीएम ने बौद्ध सर्किट के तहत कपिलवस्तु समेत अन्य पर्यटकीय स्थलों के विकास को लेकर वृहद रूप से कार्य करने पर बल दिया। एक जनपद-एक उत्पाद अंतर्गत चयनित कालानमक की खेती को जीरो बजट पर बढ़ावा देने और मंडी समितियों में टेस्टिंग लैब स्थापित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव मिलने के बाद संबंधित परियोजना के लिए भूमि की उपलब्धता प्राथमिकता के साथ कराने की हिदायत दी। जनपद में सामुदायिक शौचालय के निर्माण में अब तक 304 जगह का चिह्नांकन न होने पर नाराजगी व्यक्त की। जिले में कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने की पहल पर निर्देशित किया। समीक्षा के दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण में गुणवत्ता खराब की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय टीम से जांच कराने की घोषणा की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, विधायक श्याम धनी राही और राघवेंद्र प्रताप सिंह, डीएम दीपक मीणा, सीडीओ पुलकित गर्ग, सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों से सीएम से यह मांगा
बेसिक शिक्षा मंत्री ने तहसील इटवा में फायर स्टेशन स्थापित करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा के भवन का पुनर्निर्माण कराने, राप्ती नदी पर बने बंधे का चौड़ीकरण कराने का अनुरोध किया। सांसद ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय को कपिलवस्तु से जनपद मुख्यालय पर स्थापित करने की मांग की। कपिलवस्तु में निर्माणाधीन थीम पार्क की जांच का अनुरोध किया। सदर विधायक ने राजकीय महाविद्यालय और दो सड़कों के निर्माण की मांग की। विधायक डुमरियागंज ने दो कन्या इंटर कालेज, एक राजकीय महाविद्यालय, बस्ती-डुमरियागंज-ढेबरूआ मार्ग को फोरलेन, डुमरियागंज में एक बस स्टेशन और एक नया थाना स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed