{"_id":"612bc64c8ebc3eb25e1a796f","slug":"meat-trader-dies-due-to-lightning-siddharthnagar-news-gkp407250285","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से मीट कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से मीट कारोबारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने से मीट कारोबारी की मौत
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। हल्लौर गांव में शनिवार रात बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो बकरियों की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम त्रिभुवन कुमार ने सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
ग्राम हल्लौर निवासी कल्लू (65) की बैदौला में मीट की दुकान है। शनिवार रात करीब 10 बजे वह बैदौला स्थित दुकान बंद कर घर लौटा था, वह घर के मेन गेट पर पहुंचा था कि गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। अचानक उसके मकान के गेट पर बिजली गिर गई। चपेट में आने से कल्लू व वहां बंधी दो बकरियों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम त्रिभुवन कुमार ने कल्लू के परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकारी आर्थिक सहायता शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया। डुमरियागंज के तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि बिजली से ग्राम हल्लौर में एक व्यक्ति व दो मवेशियों की मौत की सूचना मिली है। मौके पर हल्का लेखपाल को भेजकर आख्या रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
तीन बेटियों के सिर उठा पिता का साया
डुमरियागंज। कुदरत की कहर के रूप में शनिवार रात हल्लौर में एक मकान पर गिरी बिजली ने तीन लड़कियों के सिर से बाप का साया छीन गया। हल्लौर निवासी कल्लू बकरे के मीट का कारोबार करते थे। उसने किसी तरह दो बेटियों की शादी की। एक बेटी की शादी नहीं हुई है। अक्तूबर के अंत में उसकी शादी तय थी, लेकिन शनिवार रात गिरी बिजली ने कल्लू की जान ले ली। ग्राम प्रधान ताकीब रिजवी, प्रधान के प्रतिनिधि राशिद कप्तान, भाजपा नेता कसीम रिजवी, समाजसेवी खादिम अब्बास, कैफी रिजवी, वजीर हसन आदि ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।