{"_id":"5dff99578ebc3e87bd3e5f4b","slug":"mau-defeated-mirjapur-siddharthnagar-news-gkp3342911129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ ने 76 रनों से मिर्जापुर को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ ने 76 रनों से मिर्जापुर को दी शिकस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ ने 76 रनों से मिर्जापुर को दी शिकस्त
वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में चल रहे इंडो-नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन
मऊ के क्रिकेटर सूरज को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में चल रहे 13 दिवसीय इंडो नेपाल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन का मैच मऊ व मिर्जापुर के बीच खेला गया। इसमें मऊ ने 76 रनों से मिर्जापुर को पराजित किया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राम आशीष यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल के आयोजन से युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए यह टूर्नामेंट मील का पत्थर साबित होगा। मिर्जापुर के कप्तान विमल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। मऊ टीम के कप्तान वीरेंद्र भारद्वाज ने ओपनिंग बल्लेबाज सूरज को उतारा। सूरज ने 32 रनों का योगदान दिया। इस तरह पूरी टीम 19.2 ओवर में 102 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिर्जापुर की टीम मऊ के आक्रामक गेंदबाजी के आगे मैदान पर ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी। बेहद खराब प्रदर्शन के कारण मिर्जापुर की पूरी टीम सिर्फ 26 रन बनाकर ढेर हो गई।
मऊ के खिलाड़ी सूरज को सर्वाधिक रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस दौरान अंपायर हिमांशु, शशांक, स्कोरर विशाल, अंकित, कमेंटेटर रकीब ने किया। मौके पर टूनार्मेंट आयोजक जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह, अंबिका त्रिपाठी, राजेश उपाध्याय, खालिद खान, कोच विपिन मणि त्रिपाठी, विवेक मणि त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद का समापन हुआ
बांसी। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक मनीष सिंह के नेतृत्व में गौल्हौरा के डीसी मेमोरियल स्कूल में चल रही दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल आवश्यक है। शरीर को स्वास्थ्य व मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में खेल की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके पश्चात वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला तिधरी और तलतुरवा के बीच हुआ। जिसमें तिधरी की टीम विजयी रही। इसके पश्चात दौड़ में इंद्रजीत प्रथम एवं पंकज को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कबड्डी में सेमरी की टीम ने फाइनल मुकाबला जीता। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को शील्ड व टी-शर्ट दी गई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक आशीष कुमार श्रीवास्तव व मनीष श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर अनूप पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, विश्व हिन्दू संघ के उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद शुक्ल आदि मौजूद रहे।