{"_id":"68866a6a4133fa814205572a","slug":"maths-question-was-difficult-other-questions-were-easy-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141840-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गणित का प्रश्न रहा कठिन, अन्य प्रश्न रहे आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गणित का प्रश्न रहा कठिन, अन्य प्रश्न रहे आसान
विज्ञापन
शहर के बुद्ध विद्या पीठ महाविद्यालय में आरओ और एआरओ की परीक्षा देकर बाहर निकलती छात्राएं। संवाद
-लगभग 60 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ी आरओ, एआरओ की परीक्षा
-जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा, डीएम ने भी किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उप्र लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ), सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा में 4012 परीक्षार्थियों शामिल नहीं हुए। जबकि 3452 ने परीक्षा दी। परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में होने समेत अन्य बिंदुओं की हकीकत जानने के लिए डीएम डॉ. राजा गणपति आर., डीआईओएस अरुण कुमार ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने रविवार को आयोजित समीक्षा अधिकारी, सहा. समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के दृष्टिगत सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान करौंदा मसिना, रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, तिलक इंटरमीडिएट कॉलेज बांसी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरा, परीक्षा कक्ष को देखा। डीएम ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा नकलविहीन, सुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराए जाने का निर्देश दिया।
पुलिस विभाग की ओर से पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात थे। निरीक्षण के समय जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार समेत संबंधित केंद्र व्यवस्थापक भी उपस्थित थे। परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक हुई। डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि 7464 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। जिसमें 3452 ने ही परीक्षा दी। जबकि 4012 परीक्षार्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी। परीक्षा छोड़ने का कारण पहले से घोषित सख्ती को प्रमुख बताया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
बोले अभ्यर्थी
परीक्षा में पूछे गए प्रश्न आसान थे। जवाब देने बहुत ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। कुछ प्रश्न गणित व रेखागणित का जवाब देने में मुश्किल हुई है, लेकिन बेहतर अंक मिलने की उम्मीद है।
-नंदनी वर्मा, बस्ती
-- -- -- --
परीक्षा में पूछे गए प्रश्न तैयारी के अनुसार आए। सामान्य ज्ञान के प्रश्न के सभी उत्तर देने में कोई कठिनाई नहीं हुई। कुछ पारिवारिक प्रश्न सुलझाने में समय लगा, लेकिन बाकी प्रश्न में समय पूरा हुआ है।
-नेहा, बस्ती