फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Maternity death, assault on female doctor

प्रसूता की मौत, महिला चिकित्सक से मारपीट

Mon, 13 Sep 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Maternity death, assault on female doctor
प्रसूता की मौत, महिला चिकित्सक से मारपीट
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल के लेबर रूम में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसूता की मौत के बाद उसके घरवालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इससे वार्ड में भर्ती लोग परेशान हो गए। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। महिला चिकित्सक ने हाथापाई करने और मोबाइल फोन फेंकने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। चिकित्सक ने सदर थाने की पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
जिला अस्पताल में तैनात स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता पांडेय रविवार रात में ड्यूटी पर थीं। उनका आरोप है कि रात में भीमापार से प्रसूता को लेकर लोग आए थे। महिला की हालत गंभीर थी और उसे खून की जरूरत थी। प्रसव के बाद रक्तस्राव होने के कारण स्थिति और गंभीर थी। कहने के बाद भी ब्लड उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके कारण मरीज की हालत और बिगड़ गई। उसके बाद पीड़ित महिला की मौत हो गई। उसके बाद परिवार के लोग अभद्रता करने लगे और मारपीट करने के साथ ही मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया। साथ ही स्टाफ के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ। महिला चिकित्सक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि डॉ. संगीता पांडेय के साथ मारपीट की गई है। इस मामले में उन्होंने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed