फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mata prasad pandey related news

भाजपा सरकार में सभी परेशान : माता प्रसाद

Wed, 15 Dec 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
mata prasad pandey related news
इटवा क्षेत्र में आयोजित सपा की जनसभा को संबोधित करते पूर्व विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय। स - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
भाजपा सरकार में सभी परेशान : माता प्रसाद
विज्ञापन

- बभनी तिराहा पर सपा की ओर से आयोजित हुई जनसभा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार क्षेत्र के बभनी तिराहा पर जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताया और कहा कि इस सरकार से सब परेशान हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, महिला, छात्र सभी परेशान हैं। सरकार से जुड़े लोग धन उगाही करने में व्यस्त हैं। यही कारण है कि प्रदेश सरकार से आम जनता का मोहभंग हो गया है। अब लोग सपा की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता आज से ही पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार में लग जाएं तो वह दिन दूर नहीं जब आने वाले चुनाव में आम जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी और सपा की सरकार बनाएगी। जनसभा को सपा के प्रदेश सचिव अजय चौधरी, सपा नेता चिनकू यादव, विजय पासवान, जिला पंचायत सदस्य बेचई यादव, जमील सिद्दीकी ने भी संबोधित किया। इस दौरान केके चौधरी, प्रेम प्रकाश पांडेय, गुलाम अली, यार मोहम्मद, देवेंद्र प्रताप सिंह, कमाल अहमद, सुरेश पांडेय, विजय कुमार गौड़, रज्जन पांडेय, मन्नु तिवारी, बब्लू पाठक, राम पाल शुक्ल, महेश दत्त पांडेय, हरी पांडेय, बिहारी यादव, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed